A UNIT OF MAHAVIR COMPUTERS
STUDENT HELPLINE : 09931083325

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल के इंटरफ़ेस के बारें में-


माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एक्सेल 2007 का इंटरफ़ेस-

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में निम्न अवयव होते है-

  1. Office button
  2. Quick access toolbar
  3. Title bar
  4. Control button
  5. Tab
  6. Ribbon
  7. Cell Address bar
  8. Function bar
  9. Active cell
  10. Spreadsheet
  11. Active sheet
  12. Zoom Slider

1. ऑफिस बटन- ऑफिस बटन के प्रयोग से आप, माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल से जुड़ें कार्यो को पूरा कर सकते है| ऑफिस बटन को एक्सेस करने के लिए, इसपर आप एक बार क्लिक करें| आपको एक मेनू मिलेगा|

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एक्सेल 2007 के ऑफिस बटन के कमांड्स

ऑफिस बटन के कमांड्स-

  1. New (Ctrl+N)- इस कमांड के प्रयोग से आप माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में एक नई डॉक्यूमेंट का निर्माण कर सकते है|
  2. Open (Ctrl+O)- इस कमांड से आप माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में बने डॉक्यूमेंट को खोल सकते है|
  3. Convert (Alt+F+V)- इस कमांड के मदद से आप माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में कर्रेंट ओपेन स्प्रेडशीट को XML में कन्वर्ट कर सकते है|
  4. Save (Ctrl+S)- इस कमांड के प्रयोग से आप कर्रेंट डॉक्यूमेंट को सेकेंडरी मेमोरी में सुरक्षित कर सकते है|
  5. Save As (Alt+F+A)- इस कमांड से आप कर्रेंट डॉक्यूमेंट को अन्य नाम या अन्य फाइल फॉर्मेट में सुरक्षित कर सकते है|
  6. Print (Ctrl+P)- इस कमांड से आप कर्रेंट डॉक्यूमेंट को प्रिंट कर सकते है|
  7. Prepare (Alt+F+E)- इस कमांड से आप एक्सेल डॉक्यूमेंट को वितरण के लिए तैयार कर सकते है|
  8. Send (Alt+F+D)- इस कमांड के प्रयोग से आप एक्सेल डॉक्यूमेंट को e-mail या fax कर सकते है|
  9. Publish (Alt+F+U)- इस कमांड से आप एक्सेल डॉक्यूमेंट को इन्टरनेट पर पब्लिश कर सकते है|
  10. Close (Ctrl+W)- इस कमांड से आप कर्रेंट ओपेन एक्सेल डॉक्यूमेंट को बंद कर सकते है|
  11. Excel Options (Alt+F+I)- इस बटन के प्रयोग से आप एक्सेल से जुड़ें विकल्पों को अपने अनुसार बदल सकते है|
  12. Exit Excel (Alt+F4)- इस विकल्प के प्रयोग से आप माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल को बंद कर सकते है|
  13. Recent Excel Documents- यह एरिया हाल में किये गये एक्सेल डॉक्यूमेंट को प्रदर्शित करता है|

2. क्विक एक्सेस टूलबार- यह टूलबार वैसे कमांड को दर्शाता है, किसका प्रयोग आप निरंतर करते है| आप चाहें, तो इसमें एक नया कमांड जोड़ सकते है, या यहाँ से कमांड को हटा भी सकते है|
3. टाइटल बार- टाइटल बार कर्रेंट खुलें डॉक्यूमेंट का नाम प्रदर्शित करता है|
4. कण्ट्रोल बटन- विंडोज के किसी भी एप्लीकेशन में प्राय: 3 कण्ट्रोल बटन होते है, जिसके प्रयोग से आप एप्लीकेशन को कण्ट्रोल कर सकते है|
a. मिनीमाइज बटन (Minimize button)- इस बटन के प्रयोग से आप एप्लीकेशन को मिनीमाइज (छोटा करके टास्कबार पर लाना) कर सकते है|
b. मैक्सीमाइज बटन (Maximize button)- इस बटन के प्रयोग से आप एप्लीकेशन को maximize या रिस्टोर कर सकते है|
c. क्लोज बटन (Close button)- इस बटन से आप एप्लीकेशन को बंद कर सकते है|
5. टैब- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में सभी कार्यों के लिए कमांड दिए गये है, और इस कमांड को टैब के अनुसार रिबन पर स्टोर होते है| जिसे अपने कार्य के अनुसार सेलेक्ट कर सकते है|
6. रिबन- रिबन से आप अपने कार्य के अनुरूप कमांड को सेलेक्ट कर सकते है|
7. सेल एड्रेस बार- इस बार से आपको एक्टिव या सेलेक्ट किये गये सेल की जानकारी मिलती है|
8. फंक्शन बार- इस बार से आपको सेल में इनपुट किये गये फंक्शन की जानकारी मिलती है|
9. एक्टिव सेल- अपने जिस सेल को कर्रेंट में सेलेक्ट किया है, वह आपका एक्टिव सेल होता है|
10. स्प्रेडशीट- स्प्रेडशीट एक्सेल का पेज है, सारें डाटा, फंक्शन यही लिखें जाते है|
11. एक्टिव शीट- आप माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल डॉक्यूमेंट में एक से अधिक स्प्रेडशीट का निर्माण कर सकते है| आपके एक्सेल डॉक्यूमेंट में कितनी शीटें है और आप अभी किस शीट पर कार्य कर रहें है, उसकी जानकारी आपको यहाँ से मिलती है|
12. ज़ूम स्लाइडर- ज़ूम स्लाइडर के मदद से आपक स्प्रेडशीट के व्यू को बड़ा और छोटा कर सकते है|


Please Follow and Like us: