STUDENT HELPLINE : 09931083325

प्रिंटर (Printer)-

प्रिंटर वह आउटपुट डिवाइस है जो इमेजेज (नंबर्स, अल्फाबेट्स या ग्राफ्स इत्यादि) को पेपर पर छापता है| कंप्यूटर पर डॉक्यूमेंट तैयार करने के बाद आप इसकी हार्डकॉपी प्रिंट करने के लिए इसे प्रिंटर पर भेज सकते है, हार्डकॉपी को प्रिंटआउट भी कहा जाता है| प्रिंटर पेज प्रति मिनट (Page-Per-Minute-PPM) या करेक्टर्स प्रति सेकंड (Characters-Per-Second-CPS) प्रिंट करता है|

आज बाजार में दो प्रकार के प्रिंटर्स उपलब्ध है:-

  1. इम्पैक्ट प्रिंटर (Impact Printer)
  2. नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटर (Non-Impact Printer)

इम्पैक्ट प्रिंटर (Impact Printer)- इस प्रकार के प्रिंटर पिन और रिबन पर कार्य करते है| प्रिंटर में लगे पिन रिबन पर चोट करती है, और कागज पर एक डॉट (बिंदु) बनता है जो अक्षर और चित्र की आकृति लेती है|

बाजार में उपलब्ध कुछ इम्पैक्ट प्रिंटर-

  • डॉट्स मैट्रिक्स प्रिंटर (Dot Matrix Printer)
  • डेज़ी व्हील (Daisy Wheel)
  • लाइन प्रिंटर (Line Printer)-ड्रम प्रिंटर और चैन प्रिंटर के रूप में|
DMP प्रिंटर का चित्र

नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटर (Non-Impact Printer)- इस प्रकार के प्रिंटर अक्षर और चित्र को बिना रिबन के प्रिंट करता है| यह प्रिंटर एक बार में पुरे पेज को प्रिंट करने में सक्षम है, इसलिए इसे पेज प्रिंटर भी कहा जाता है|

बाजार में उपलब्ध कुछ नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटर-

  • इंकजेट प्रिंटर (Inkjet Printer)
  • लेज़र प्रिंटर (Laser Printer)

इंकजेट प्रिंटर- इंकजेट प्रिंटर कागज पर इंक की छोटी बुँदे स्प्रे करता है| ये छोटी कलर बुँदे कागज पर अक्षर और चित्र की रचना करती है| इंकजेट प्रिंटर एक मिनट में 4 से 8 पेजों को प्रिंटर कर सकता है| आज के बाजार में उपलब्ध इंकजेट प्रिंटर में स्कैनर लगा आ रहा है, जिसके मदद से आप इस प्रिंटर का प्रयोग कलर फोटोस्टेट के रूप में भी कर सकते है| कम कीमत होने के कारण घरों में प्रायः इंकजेट प्रिंटर का ही प्रयोग होता है|

Inkjet प्रिंटर का चित्र

लेज़र प्रिंटर- इस प्रकार के प्रिंटर का प्रयोग उच्च गुणवता के प्रिंट करने के लिए किया जाता है| लेज़र प्रिंटर लेज़र (Laser) बीम एवं रोलिंग ड्रम का प्रयोग करता है| लेज़र प्रिंटर इंकजेट प्रिंटर से महंगे होते है, और इसका प्रयोग अधिकतर व्यवसाय में किया जाता है|

Laser प्रिंटर का चित्र

Please Follow and Like us: