STUDENT HELPLINE : 09931083325

माउस (Mouse)

Mouse एक हैंड–हेल्ड (Hand-held) उपकरण है, जिसका प्रयोग Computer में निर्देश input करने के लिए किया जाता है| User हाथ की हथेली को mouse पर रखता है, और एक mouse pad पर move करता है, परिणामस्वरूप प्वान्टर स्क्रीन पर move कर जाता है|

Pointer को move कर आप आइकन चुन सकते है, Program खोल सकते है और Program में मौजूद Commands को select कर सकते है|

Mouse से फायदे :-

  • प्रयोग करने में आसान|
  • कम खर्चीला|
  • Keyboard से अधिक तेजी में cursor Move करना|

Mouse के बटन-

अधिकांशतः Mouse में दो बटन (Left button और Right button) और एक चक्का (wheel) लगा होता है|

Left button का प्रयोग- Mouse के left button का प्रयोग Program को चुनने (select) या खोलने (Open) के लिए किया जाता है|

माउस के left button का प्रयोग आप दो रूपों से कर सकते है-

  1. एक बार क्लिक करना (Single Click)- यदि आप किसी Program या Icon पर Mouse के Left button से एक बार क्लिक करते है, तो वह Program या Icon चुन (Select) लिया जायेगा|
  2. दो बार क्लिक करना- यदि आप किसी प्रोग्राम या आइकॉन पर माउस के लेफ्ट बटन से दो बार लगातार क्लिक करते है, तो वह प्रोग्राम या आइकॉन खोल दिया जायेगा|

Right button का प्रयोग- माउस के राईट बटन का प्रयोग किसी प्रोग्राम या आइकॉन से जुड़े खास कमांड्स को चुनने के लिए किया जाता है|

यदि आप किसी प्रोगाम पर माउस के राईट बटन को एक बार क्लिक करते है, तो उस प्रोग्राम से जुड़े खास कमांड का मेनू प्रदर्शित होगा, जहाँ से आप अपने कार्यानुसार कमांड को सेलेक्ट का सकते है|

Wheel का प्रयोग- माउस बटन के बीच एक छोटी व्हील आपको डाक्यूमेंट्स एवं वेब पेज को स्क्रॉल करने की सुविधा देती है|

माउस का चित्र

Please Follow and Like us: