STUDENT HELPLINE : 09931083325

कंप्यूटर की बुनियादी ज्ञान:-


कंप्यूटर: एक परिचय

कंप्यूटर एक विधुतीय मशीन (Electronic Machine) है, जिसका उपयोग प्रोग्राम की मदद से अर्थहीन आकड़ों (Meaningless Data) को अर्थपूर्ण सूचनाओं (Meaningful Information) में बदलने के लिए किया जाता है|

प्रोग्राम (Program) निर्देशों (Instructions) का समूह होता है|

नोट:- बिना प्रोग्राम के कंप्यूटर कोई भी कार्य पूरा नहीं करता, इसलिए इसे प्रोग्रामएबल मशीन (Programmable Machine) भी कहा जाता है|

पर्सनल कंप्यूटर का चित्र

डेटा (Data) क्या है?

डेटा शब्द ग्रीक शब्द Datum का बहुबचन रूप है| इसका अर्थ अर्थहीन आकड़ों (Meaningless Data) से है, जिसका प्रयोग हम नहीं कर सकते, जबतक इसे व्यवस्थित (Arrange) न किया जाए |

Computer के प्रयोग होने वाले डेटा (Data) निम्न चीजों से मिलकर बने होते है:

  • अल्फाबेट्स (Alphabets) A से Z तक के वर्ण|
  • 0-9 (Number) 0 से 9 तक के अंक|
  • प्रतीक चिन्ह या खास अक्षर (+,-,=,/,<,>) इत्यादी|
डेटा

सूचना (Information) क्या है?

सूचनाएं (Information), Data का Organized (व्यवस्थित ) या वर्गीकृत (Classified) रूप है, जो पानेवाले (Receiver) के लिए हमेशा अर्थपूर्ण (Meaningful) होता है |

Information के निम्न गुण होने चाहिए:-

  1. इनफार्मेशन समय पर (Timely)- Information समय पर उपलब्ध होनी चाहिए|
  2. शुद्धता (Accuracy)- Information शत-प्रतिशत (100%) शुद्ध रूप में होना चाहिए|
  3. सम्पूर्णता (Completeness)- Information पूर्ण रूप में होना चाहिए|


Please Follow and Like us: