STUDENT HELPLINE : 09931083325

मॉनिटर (Monitor)-

मॉनिटर को विजुअल डिस्प्ले यूनिट (Visual Display Unit-VDU)) के नाम से भी जाना जाता है| यह कंप्यूटर का मुख्य आउटपुट डिवाइस है| मॉनिटर टेक्स्ट, करैक्टर एवं ग्राफ़िक्स को कलर्स या ग्रे (Grey) के शेड्स (Shades) के रूप में दिखता है| मॉनिटर को स्क्रीन या डिस्प्ले भी कहा जाता है|

कीबोर्ड पर जो कुछ टाइप किया जाता है, वह मॉनिटर पर प्रदर्शित होता है| इसके अलावा जब कोई प्रोग्राम निष्पादित किया जाता है, तो परिणाम मॉनिटर पर प्रदर्शित होता है| लेकिन मॉनिटर पर परिणाम या कार्य अस्थाई रूप से डिस्प्ले होते है, और वह तब तक स्थाई नही होते, जब तक उसे हार्ड डिस्क में सुरक्षित न कर लिया जाए|

वर्तमान में, बाजार में दो तरह के मॉनिटर उपलब्ध है- CRT (Cathode-Ray tube) एवं LCD (Liquid –Crystal Display) मॉनीटर्स| अपने बेहतर डिस्प्ले, निष्पादन, पतली एवं चौड़ी स्क्रीन के कारन आजकल LCD मॉनीटर्स ज्यादा लोकप्रिय है|

CRT मॉनिटर का चित्र

LCD मॉनिटर का चित्र

Please Follow and Like us: