MAHAVIR COMPUTERS
STUDENT HELPLINE : 09931083325

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वर्ड 2007 के इंटरफ़ेस की जानकारी

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वर्ड 2007 का इंटरफ़ेस

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वर्ड 2007 या माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2007 में निम्न अवयव होते है-

  1. ऑफिस बटन (Office Button)-
  2. क्विक एक्सेस टूलबार (Quick Access Toolbar)-
  3. टाइटल बार (title bar)-
  4. कण्ट्रोल बटन (Control button)-
  5. टैब (Tab)-
  6. रिबन (Ribbon)-
  7. क्षैतिज पटरी (Horizontal Ruler)-
  8. वर्किंग एरिया/पेज (Working area/Page)-
  9. उर्ध्वाधर पटरी (Vertical Ruler)-
  10. स्क्रोलर (Scroller)-
  11. स्टेटस बार (Status bar)-
  12. ज़ूम स्लाइडर (Zoom Slider)-

1. ऑफिस बटन- ऑफिस बटन के प्रयोग से आप, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डाक्यूमेंट्स से जुड़ें कार्यो को पूरा कर सकते है| ऑफिस बटन को एक्सेस करने के लिए, इसपर आप एक बार क्लिक करें| आपको एक मेनू मिलेगा|

ऑफिस बटन का चित्र

ऑफिस बटन के कमांड्स-

  • New (Ctrl+N)- इस कमांड के प्रयोग से आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में एक नई डॉक्यूमेंट का निर्माण कर सकते है|
  • Open (Ctrl+O)- इस कमांड से आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में बने डॉक्यूमेंट को खोल सकते है|
  • Save (Ctrl+S)- इस कमांड के प्रयोग से आप कर्रेंट डॉक्यूमेंट को सेकेंडरी मेमोरी में सुरक्षित कर सकते है|
  • Save As (Alt+F+A)- इस कमांड से आप कर्रेंट डॉक्यूमेंट को अन्य नाम या अन्य फाइल फॉर्मेट में सुरक्षित कर सकते है|
  • Print (Ctrl+P)- इस कमांड से आप कर्रेंट डॉक्यूमेंट को प्रिंट कर सकते है|
  • Prepare (Alt+F+E)- इस कमांड से आप वर्ड डॉक्यूमेंट को वितरण के लिए तैयार कर सकते है|
  • Send (Alt+F+D)- इस कमांड के प्रयोग से आप वर्ड डॉक्यूमेंट को e-mail या fax कर सकते है|
  • Publish (Alt+F+U)- इस कमांड से आप वर्ड डॉक्यूमेंट को इन्टरनेट पर पब्लिश कर सकते है|
  • Close (Ctrl+W)- इस कमांड से आप कर्रेंट ओपेन वर्ड डॉक्यूमेंट को बंद कर सकते है|
  • Recent documents- यह एरिया तुरंत में किये गये डॉक्यूमेंट को दर्शाता है|
  • Word Options (Alt+F+I)- इस विकल्प का प्रयोग से आप, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के सेटिंग्स को अपने कार्यानुसार बदल सकते है|
  • Exit Word (Alt+F4)- इस विकल्प के प्रयोग से आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को बंद कर सकते है|

2. क्विक एक्सेस टूलबार- यह टूलबार वैसे कमांड को दर्शाता है, किसका प्रयोग आप निरंतर करते है| आप चाहें, तो इसमें एक नया कमांड जोड़ सकते है, या यहाँ से कमांड को हटा भी सकते है|

3. टाइटल बार- टाइटल बार कर्रेंट खुलें डॉक्यूमेंट का नाम प्रदर्शित करता है|

4. कण्ट्रोल बटन- विंडोज के किसी भी एप्लीकेशन में प्राय: 3 कण्ट्रोल बटन होते है, जिसके प्रयोग से आप एप्लीकेशन को कण्ट्रोल कर सकते है|

  • a. मिनीमाइज बटन (Minimize button)- इस बटन के प्रयोग से आप एप्लीकेशन को मिनीमाइज (छोटा करके टास्कबार पर लाना) कर सकते है|
  • b. मैक्सीमाइज बटन (Maximize button)- इस बटन के प्रयोग से आप एप्लीकेशन को maximize या रिस्टोर कर सकते है|
  • c. क्लोज बटन (Close button)- इस बटन से आप एप्लीकेशन को बंद कर सकते है|

5. टैब- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में सभी कार्यों के लिए कमांड दिए गये है, और इस कमांड को टैब के अनुसार रिबन पर स्टोर होते है| जिसे अपने कार्य के अनुसार सेलेक्ट कर सकते है|

6 रिबन- रिबन से आप अपने कार्य के अनुरूप कमांड को सेलेक्ट कर सकते है|

7. क्षैतिज पटरी- इस पटरी के प्रयोग से आप क्षैतिज रूप में पेज और पेज सामग्री को माप सकते है|

8. वर्किंग एरिया/पेज- यह आपके कार्य करने का जगह है| डाक्यूमेंट्स से जुड़ें सभी कंटेंट यहीं टाइप होते है|

9. उर्ध्वाधर पटरी- इस पटरी के प्रयोग से आप उर्ध्वाधर रूप में पेज और पेज सामग्री को माप सकते है|

10. स्क्रोलर- स्क्रोलर के मदद से आप पेज को उपर-निचे सिरका सकते है|

11. स्टेटस बार- स्टेटस बार से आपको कर्रेंट ओपेन डॉक्यूमेंट के जानकारी मिलती है| जैसे- कुल पेजों को संख्या, कर्रेंट पेज, कुल टाइप किये गये वर्ड्स इत्यादि|

12. ज़ूम स्लाइडर- ज़ूम स्लाइडर के प्रयोग से आप पेज के व्यू को छोटा या बड़ा कर सकते है|


Please Follow and Like us: