A UNIT OF MAHAVIR COMPUTERS
STUDENT HELPLINE : 09931083325

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में ग्राफ़िक्स का प्रयोग

Using Graphics in Microsoft Word)


ग्राफ़िक्स (Graphics) के विकल्प-

  1. Table
  2. Picture
  3. Clip art
  4. Shapes
  5. Smart art
  6. Chart
  7. Text box
  8. Word art
  9. Equation
  10. Symbol

1. Table- इस विकल्प के मदद से आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेबल को इन्सर्ट कर सकते है|

टेबल रोज (Rows) और कॉलम्स (Columns) से बना एक आयताकार बॉक्स होता है, जिसके प्रयोग से आप टेक्स्ट से जुड़ें बहुत सारें कार्यों को आसानी से पूरा कर सकते है|

टेबल में खड़ें खंड को कॉलम और पड़ी खंड को रो कहा जाता है, और रो और कॉलम से बने भाग को सेल (Cell) कहा जाता है|

टेबल

टेबल को इन्सर्ट करने के लिए-

  1. इन्सर्ट टैब पर क्लिक करें|
  2. रिबन से टेबल बटन पर क्लिक करें|
  3. इन्सर्ट टेबल विकल्प पर क्लिक करें|
  4. कॉलम की संख्या और रो की संख्या को टाइप करें|
  5. ओके बटन पर क्लिक करें|
टेबल को इन्सर्ट करना

टेबल के लिए कॉलम्स और रोज को चुनना

2. Picture- इस विकल्प के प्रयोग से आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के पेज पर किसी भी प्रकार के पिक्चर को इन्सर्ट कर सकते है|

पिक्चर को इन्सर्ट करने के लिए-

  1. इन्सर्ट टैब पर क्लिक करें|
  2. रिबन से पिक्चर बटन पर क्लिक करें|
  3. सेव किये गये पिक्चर लोकेशन से पिक्चर को सेलेक्ट करें|
  4. इन्सर्ट बटन पर क्लिक करें|
वर्ड 2007 में पिक्चर को इन्सर्ट करना

3. Clipart- इस विकल्प के मदद से आप माइक्रोसॉफ्ट गैलरी में स्टोर क्लिप को वर्ड के पेज पर इन्सर्ट कर सकते है|

क्लिप आर्ट को इन्सर्ट करने के लिए-

  1. इन्सर्ट टैब पर क्लिक करें|
  2. रिबन से क्लिप आर्ट बटन पर क्लिक करें| (क्लिप आर्ट पैन दाएँ ओर डिस्प्ले होता है)
  3. क्लिप आर्ट पैन से गो बटन पर क्लिक करें|
  4. क्लिप आर्ट पैन से क्लिप को चुनें|
वर्ड 2007 में क्लिपार्ट को इन्सर्ट करना

4. Shapes- इस विकल्प के प्रयोग से आप वर्ड के पेज पर विभिन्न प्रकार के आकार (Shape) को इन्सर्ट कर सकते है|

शेप को इन्सर्ट करने के लिए-

  1. इन्सर्ट टैब पर क्लिक करें|
  2. रिबन से शेप्स बटन पर क्लिक करें|
  3. आप जिस शेप ड्रा करना चाहते उसे चुनें|
  4. पेज पर ड्रा करें|
वर्ड 2007 में शेप को इन्सर्ट करना

5. Smart art- इस विकल्प के मदद से आप माइक्रोसॉफ्ट वर्क में स्मार्ट आर्ट को इन्सर्ट कर सकते है| स्मार्ट आर्ट माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का एक नया फीचर्स है, जिसके मदद से आप 3-D स्मार्ट आर्ट ग्राफ़िक्स को इन्सर्ट कर सकते है|

स्मार्ट आर्ट को इन्सर्ट करने के लिए-

  1. इन्सर्ट टैब पर क्लिक करें|
  2. रिबन से स्मार्ट आर्ट बटन पर क्लिक करें|
  3. आप जिस स्मार्ट आर्ट को इन्सर्ट करना चाहते उसे चुनें|
  4. ओके बटन पर क्लिक करें
  5. स्मार्ट आर्ट के लिए टेक्स्ट को टाइप करें|
वर्ड 2007 में स्मार्ट आर्ट को इन्सर्ट करना

वर्ड 2007 में स्मार्ट आर्ट के डिजाईन चुनना

वर्ड 2007 में स्मार्ट आर्ट के लिए टेक्स्ट को टाइप करना

6. Chart- इस विकल्प के मदद से आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के पेज पर chart को इन्सर्ट कर सकते है|

चार्ट इन्सर्ट करने के लिए-

  1. इन्सर्ट टैब पर क्लिक करें|
  2. रिबन से चार्ट बटन पर क्लिक करें|
  3. चार्ट के प्रकार को चुनें|
  4. ओके बटन पर क्लिक करें|
  5. एक्सेल शीट में चार्ट के लिए डेटा टाइप करें|
  6. एक्सेल शीट को बंद करें| (चार्ट आपके पेज पर पर्दर्शित होगा)
वर्ड 2007 में चार्ट इन्सर्ट करना

वर्ड 2007 में चार्ट के प्रकार को चुनना

वर्ड 2007 में चार्ट के लिए डेटा टाइप करना

7. Text Box- इस विकल्प के मदद से आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के पेज पर टेक्स्ट बॉक्स को इन्सर्ट कर सकते है|

टेक्स्ट बॉक्स इन्सर्ट करने के लिए-

  1. इन्सर्ट टैब पर क्लिक करें|
  2. रिबन से टेक्स्ट बॉक्स बटन पर क्लिक करें|
  3. लिस्ट से टेक्स्ट बॉक्स के प्रकार को चुनें|
वर्ड 2007 में टेक्स्ट बॉक्स इन्सर्ट करना

8. Wordart- इस विकल्प के मदद से आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के पेज पर 3-D टेक्स्ट को इन्सर्ट कर सकते है|

वर्ड आर्ट इन्सर्ट करने के लिए-

  1. इन्सर्ट टैब पर क्लिक करें|
  2. रिबन से वर्ड आर्ट बटन पर क्लिक करें|
  3. लिस्ट से वर्ड आर्ट के डिजाईन को चुनें|
  4. वर्ड आर्ट के लिए टेक्स्ट को टाइप करें|
  5. ओके बटन पर क्लिक करें|
वर्ड 2007 में वर्ड आर्ट इन्सर्ट करना

वर्ड 2007 में वर्ड आर्ट के लिए टेक्स्ट टाइप करना

वर्ड 2007 में वर्ड आर्ट का रिजल्ट

9. Equation- इस विकल्प के मदद से आप अनेक प्रकार के गणितीय समीकरण को इन्सर्ट कर सकते है|

इक्वेशन को इन्सर्ट करने के लिए-

  1. इन्सर्ट टैब पर क्लिक करें|
  2. रिबन से इक्वेशन बटन पर क्लिक करें|
  3. लिस्ट से इक्वेशन के प्रकार को चुनें|
वर्ड 2007 में इक्वेशन इन्सर्ट करना

10. Symbol- इस विकल्प के मदद से आप अनेक प्रकार के विशेष चिन्ह को इन्सर्ट कर सकते है|

सिंबल को इन्सर्ट करने के लिए-

  1. इन्सर्ट टैब पर क्लिक करें|
  2. रिबन से सिंबल बटन पर क्लिक करें|
  3. सिंबल को चुनें|
वर्ड 2007 में सिंबल इन्सर्ट करना

Please Follow and Like us: