A UNIT OF MAHAVIR COMPUTERS
STUDENT HELPLINE : 09931083325

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2007 में पेज को फॉर्मेट करना

(Page Formatting in Microsoft Word 2007)


पेज फोर्मेटिंग के विकल्प-

  1. Paper Size
  2. Page Margin
  3. Columns
  4. Watermark-
  5. Page Color
  6. Page Border
  7. Header and Footer
  8. Page Number

1. Paper Size- पेज फोर्मेटिंग के पेपर साइज़ विकल्प के प्रयोग से आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में प्रयोग होने वाले पेपर के साइज़ को सेलेक्ट कर सकते है|

पेज साइज़ चुनने के लिए-

  1. पेज लेआउट टैब पर क्लिक करें|
  2. रिबन के पेज सेटअप सेक्शन से साइज़ बटन को चुनें|
  3. पेपर का साइज़ चुनें|
वर्ड में पेपर साइज़ को चुनना

आमतौर पर सबसे ज्यादा A4 पेपर (पेपर की चौड़ाई 8.27 इंच और लम्बाई 11.69 इंच) का प्रयोग होता है|

2. Page Margin- पेज मार्जिन विकल्प के प्रयोग से आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में चुनें गये पेपर के चोथाई (margin) को सेट कर सकते है|

पेज मार्जिन चुनने के लिए-

  1. पेज लेआउट टैब पर क्लिक करें|
  2. रिबन के पेज सेटअप सेक्शन से मार्जिन बटन को चुनें|
  3. पेज मार्जिन को चुनें|
वर्ड में पेज मार्जिन को चुनना

आमतौर पर नार्मल (Normal) मार्जिन का प्रयोग होता है|

3. Columns- पेज लेआउट के कॉलम विकल्प के मदद से आप पेज को 2 या 2 से अधिक भागों में बाँट सकते है|

कॉलम चुनने के लिए-

  1. पेज लेआउट टैब पर क्लिक करें|
  2. रिबन के पेज सेटअप सेक्शन से कॉलम बटन को चुनें|
  3. कॉलम को चुनें|
वर्ड में पेज को अनेक कॉलम्स में बांटना

4. Watermark- इस विकल्प के मदद से आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के पेज पर टेक्स्ट या पिक्चर का एक प्रतिछाया तैयार करने के लिए किया जाता है|

वॉटरमार्क चुनने के लिए-

  1. पेज लेआउट टैब पर क्लिक करें|
  2. रिबन के पेज सेटअप सेक्शन से वॉटरमार्क बटन को चुनें|
  3. वॉटरमार्क को सेलेक्ट करें|
वर्ड में वॉटरमार्क का प्रयोग

5. Page Color- इस विकल्प के मदद से आप वर्ड डॉक्यूमेंट के पेज के कलर को सेट कर सकते है|

पेज कलर चुनने के लिए-

  1. पेज लेआउट टैब पर क्लिक करें|
  2. रिबन के पेज सेटअप सेक्शन से पेज कलर बटन को चुनें|
  3. अपना मनपसंद पेज कलर को सेलेक्ट करें|
वर्ड में पेज के कलर को बदलना

6. Page Border- इस विकल्प के मदद से आप वर्ड डॉक्यूमेंट के पेज के चारों तरफ से बॉर्डर सेट कर सकते है|

पेज बॉर्डर चुनने के लिए-

  1. पेज लेआउट टैब पर क्लिक करें|
  2. रिबन के पेज सेटअप सेक्शन से पेज बॉर्डर बटन को चुनें|
  3. अपना मनपसंद पेज बॉर्डर को सेलेक्ट करें|
वर्ड में पेज के बॉर्डर को सेलेक्ट करना

7. Header and Footer- इस विकल्प के मदद से आप वर्ड डॉक्यूमेंट के सभी पेज के उपर या निचे किसी खास टेक्स्ट को सेट कर सकते है|

हैडर और फूटर चुनने के लिए-

  1. इन्सर्ट टैब पर क्लिक करें|
  2. रिबन के हैडर & फूटर सेक्शन से हैडर या फूटर बटन को चुनें|
  3. हैडर या फूटर के डिजाईन को चुनें|
  4. हैडर या फूटर के लिए टेक्स्ट टाइप करें|
  5. हैडर & फूटर से बाहर आने के लिए Close Header & Footer बटन पर क्लिक करें|
वर्ड में पेज हैडर को चुनना

वर्ड में पेज के हैडर को टाइप करना और बंद करना

8. Page Number- इस विकल्प के मदद से आप वर्ड डॉक्यूमेंट के सभी पेज पर स्वत: पेज नंबर को सेट कर सकते है|

पेज नंबर चुनने के लिए-

  1. इन्सर्ट टैब पर क्लिक करें|
  2. रिबन के हैडर & फूटर सेक्शन से पेज नंबर बटन को चुनें|
  3. पेज पर पेज नंबर के पोजीशन को चुनें|
  4. पेज नंबर के एलाइनमेंट को चुनें|
  5. पेज नंबर से बाहर आने के लिए Close Header & Footer बटन पर क्लिक करें|
वर्ड में पेज नंबर को चुनना

Please Follow and Like us: