A UNIT OF MAHAVIR COMPUTERS
STUDENT HELPLINE : 09931083325

To Print the Word documents

वर्ड डाक्यूमेंट्स को प्रिंट करना


इस विकल्प के मदद से आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में तैयार डॉक्यूमेंट को प्रिंट कर सकते है|

प्रिंट करने के लिए-

  1. ऑफिस बटन पर क्लिक करें|
  2. प्रिंट विकल्प पर क्लिक करें| या कीबोर्ड से Ctrl+P प्रेस करें|
प्रिंट डायलॉग बॉक्स

प्रिंट डायलॉग बॉक्स के अवयव-

  1. प्रिंटर का नाम- आपके कंप्यूटर से एक या एक से अधिक प्रिंटर जुड़ें हो सकते है, आपको किस प्रिंटर से वर्ड डॉक्यूमेंट को प्रिंट करना है, उसे आप यहाँ से चुन सकते है|
  2. प्रिंटर के प्रॉपर्टीज- आपने जिस प्रिंटर को चुना है, उसकी प्रॉपर्टीज क्या होगी| आप यहाँ से तय कर सकते है|
  3. प्रिंट रेंज (ऑल)- यदि आप वर्ड डॉक्यूमेंट में बने सभी पेजेज को प्रिंट करना चाहते है, तो इस विकल्प को चुनें|
  4. प्रिंट रेंज (कर्रेंट पेज)- यदि आप वर्ड डॉक्यूमेंट के कर्रेंट पेज को प्रिंट करना चाहते है, तो इसे चुनें|
  5. प्रिंट रेंज (पेजेज)- यदि आप वर्ड डॉक्यूमेंट के खास पेज को प्रिंट करना चाहते है, तो इस विकल्प को चुनें|
  6. नंबर ऑफ़ कॉपीज- आपको सेलेक्ट किये गये पेजों की कितनी कॉपीज चाहिए, यहाँ से सेलेक्ट करें|
  7. ओके बटन- प्रिंट के लिए ओके बटन पर क्लिक करें|

Please Follow and Like us: