STUDENT HELPLINE : 09931083325

टास्कबार (Taskbar) का प्रयोग-

टास्कबार, डेस्कटॉप का एक महत्वपूर्ण भाग है| टास्कबार एक लम्बा क्षैतिज पट्टी है, जो स्क्रीन के सबसे निचले हिस्से में लगा होता है| टास्कबार के मदद से आप कंप्यूटर में स्थापित (Install) प्रोग्राम्स और डाक्यूमेंट्स को खोल सकते है|

विंडोज 7 के टास्कबार का चित्र

टास्कबार को अपने अनुसार (Customize) करना-

टास्कबार पर कोई प्रोग्राम को पिन करना-

  1. जिस प्रोग्राम को आप टास्कबार पर पिन करना चाहते है- उस प्रोग्राम पर राईट क्लिक करें|
  2. कॉन्टेक्स्ट मेनू से पिन टू टास्कबार (Pin to taskbar) विकल्प को चुनें|

नोट- प्रोग्राम को अनपिन करने के लिए, टास्कबार पर लगे प्रोग्राम पर राईट क्लिक करें और अनपिन द प्रोग्राम फ्रॉम टास्कबार (Unpin the program from Taskbar) विकल्प को चुनें|

टास्कबार को लॉक या अनलॉक (Lock or unlock) करना-

  1. टास्कबार के खाली स्थान पर राईट क्लिक करें|
  2. कॉन्टेक्स्ट मेनू से लॉक द टास्कबार विकल्प को चुनें|
टास्कबार को लॉक/अनलॉक करना

टास्कबार को स्वत: छिपाना (Auto-hiding the Taskbar)-

  1. टास्कबार के खाली स्थान पर कहीं भी राईट क्लिक करें|
  2. कॉन्टेक्स्ट मेनू से प्रॉपर्टीज (Properties) विकल्प को चुनें| (आपको एक डायलॉग बॉक्स मिलेगा)
  3. डायलॉग बॉक्स से ऑटो-हाईड द टास्कबार चेक बॉक्स को सेलेक्ट करें|
  4. ओके बटन पर क्लिक करें|
टास्कबार को ऑटो हाईड करना

Please Follow and Like us: