A UNIT OF MAHAVIR COMPUTERS
STUDENT HELPLINE : 09931083325

डेटाबेस के बारें में जानना

To know about Database


डेटाबेस क्या है?

डेटाबेस सूचनाओं का संग्रह है, जिसे आसानीपूर्वक एक्सेस, मैनेज और अपडेट किया जा सकता है|

RDBMS क्या है?

RDBMS का तात्पर्य रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम से है, RDBMS के मदद से दो या दो से अधिक टेबल के फील्ड को आपस में मिलाकर डेटाबेस मैनजमेंट कार्यों को प्रुआ किया जाता है|

RDBMS में प्रयोग होने वाले टेबल का स्ट्रक्चर फील्ड और रिकार्ड्स से बनता है| टेबल में स्टोर डेटा को SQL में मदद से रिट्रीव किया जाता है

कुछ प्रसिद्ध डेटाबेस प्रोग्राम है- MS-Access, MS SQL Server, DB2, Oracle और MySQL.

डेटाबेस के ऑब्जेक्ट्स-

  1. टेबल- डेटाबेस टेबल, एक्सेल के स्प्रेडशीट के जैसा होता है, जहाँ रोज और कॉलम्स के मदद से डेटा को स्टोर किया जाता है|
  2. क्वेरीज- क्वेरीज डेटाबेस का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है, इसके मदद से आप डेटा को रिट्रीव करते है|
  3. फॉर्म- फॉर्म डेटाबेस के लिए डेटा इंट्री स्क्रीन का कार्य करती है| यह एक ऐसा इंटरफ़ेस है, जहाँ से यूजर डेटा को बहुत ही आसानीपूर्वक इंटर, अपडेट, डिस्प्ले या रिट्रीव कर सकता है|
  4. रिपोर्ट- रिपोर्ट डेटाबेस से रिट्रीव किये गए संक्षिप्त डेटा के लिए पेज का एक रूप है| जिसे यूजर आसानी से प्रिंट कर सकता है|

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस 2007 में एक ने डेटाबेस का निर्माण करना-

  1. माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस 2007 को खोलें|
  2. एक्सेस के वेलकम स्क्रीन से ब्लेंक डेटाबेस बटन पर क्लिक करें|
  3. डेटाबेस फाइल के नाम को टाइप करें|
  4. डेटाबेस फाइल को सेव करने का लोकेशन तय करें|
  5. क्रिएट बटन पर क्लिक करें|
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एक्सेस 2007 में एक नया डेटाबेस का निर्माण करना

डेटाबेस के निर्माण के बाद एक्सेस का इंटरफ़ेस

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एक्सेस 2007 में एक नया डेटाबेस का निर्माण करना

Please Follow and Like us: